टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियां अब आपको एक पोर्टल पर मिल जाएंगी। भारत में पहली बार देश का शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक वैक्सीन पोर्टल लॉन्च किया है। इस वैक्सीन पोर्टल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लांच किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कोविद -19 के लिए वैक्सीन पोर्टल का उद्घाटन किया।

वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी

इस पोर्टल पर भारत में वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। आईसीएमआर(ICMR) वैक्सीन पोर्टल को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि समय के साथ, विभिन्न बीमारियों की रोकथान के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी टीकों के लिए उपलब्ध डाटा के साथ इस वेब पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा।

भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर चल रहा काम

गौरतलब है कि भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। भारत में तीन कोरोना वैक्सीन- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी(ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड(Covishield) है।

See also  JK-Haryana Election Results Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, हरियाणा के बाद जम्मू कश्मीर में भी बढ़त

जानें इन वैक्सीन के बारे में

भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन जो भारत बायोटेक वैक्सीन'(Bharat Biotech Vaccine) है, उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसी तरह, दूसरी वैक्सीन फार्मा की दिग्गज कंपनी जायडस कैडिला(Zydus Cadilla) की एक डीएनए वैक्सीन पर काम कर रही है।

तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी

भारत में तीसरी वैक्सीन एक रिकॉम्बिनेंट ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन’ है जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित है, जिसे देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है।

वैक्सीन के बारे में पूछ सकेंगे

वैज्ञानिक के अनुसार, ICMR वैक्सीन पोर्टल में COVID-19 वैक्सीन, भारत की पहल, आम जनता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (जो क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किए जाएंगे) जैसे सेक्शन होंगे। वैक्सीन पोर्टलकोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

See also  Rahul's Choice Shivkumar - कर्नाटक की पसंद डीके और MLA की पावर सिद्धारमैया के पास

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।