टीआरपी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 45वें सत्र में पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि इस्लामाबाद अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता करने का अड्डा बन चुका है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए जा रहे आरोप, उसके दुष्प्रचार करने के एजेंडा का हिस्सा है। 

अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के लिए हत्या क्षेत्र करार दिया

सत्र में भारत ने कहा, पाकिस्तान में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के भाग्य को अच्छी तरह से जाना जाता है, जब धर्म की स्वतंत्रता के बदले में वहां केवल एक ही विकल्प है और वह है सिर कटाना। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के लिए हत्या क्षेत्र करार दिया है।  ]

पाकिस्तान लगातार इस फोरम का दुरुपयोग कर रहा

भारत ने यूएनएचआरसी के सत्र में कहा, परिषद के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए कि भारत के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए पाकिस्तान लगातार इस फोरम का दुरुपयोग करता है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के किसी भी तरह के आरोपों से उसके यहां अल्पसंख्यकों और लोगों की आवाज दब नहीं सकती। 

See also  रायपुर के नकटी गांव में 85 मकान तोड़े जाने पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन का ऐलान

सैकड़ों ईसाइयों को सताया जाता है

भारत ने कहा, पाकिस्तान के तथाकथित संविधान के तत्वाधान में अहमदी पाकिस्तान में सबसे अधिक सताए गए समुदाय हैं। हर साल सैकड़ों ईसाइयों को सताया जाता है। वहीं, उनमें से ज्यादातर पाकिस्तान में हिंसक मौतों के शिकार होते हैं। 

आतंकवादियों के लिए पूर्ण पैमाने पर प्रशिक्षण शिविर और लॉन्चपैड बनाए जा रहे

आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरते हुए यूएनएचआरसी के सत्र में भारत ने कहा, पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बनाए रखने के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे भारतीय केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकृत हिस्सों में आतंकवादियों के लिए पूर्ण पैमाने पर प्रशिक्षण शिविर और लॉन्चपैड बनाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह

भारत ने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। जब दुनिया कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में व्यस्त है। पाकिस्तान अपने आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए 4000 से अधिक आतंकवादियों को सूची से हटाने के लिए दुनिया की आंखों में धूल झोंकने में लगा हुआ है।

See also  Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव, 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत वोटिंग, बूथों पर वोटिंग करने लगी कतार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।