नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के स्वागत के इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘First Step – 2020‘‘ का ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुआ।

विदित हो कि बीस से अधिक देश के विद्यार्थियों ने कलिंगा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। उनके स्वागत के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी।

इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता, गीत नृत्य एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

‘‘कोरोना महामारी‘‘ प्रकोप के कारण शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सभी कार्यक्रम ऑनलाइन किए जा रहे है। इसीलिए नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत का कार्यक्रम ‘‘फस्र्ट स्टेप – 2020‘‘ का ऑनलाइन आयोजन संपन्न किया गया।

‘‘First Step – 2020‘‘ के ऑनलाइन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन, कुलसचिव डाँ संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर और अकादमिक मामले के प्रमुख राहुल मिश्रा की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

See also  Banking Sector Crash: बैंक निफ्टी 1600 अंक टूटा, HDFC बैंक के शेयरों में महा-गिरावट; जानें क्यों डूब रहे हैं बैंकिंग निवेशकों के पैसे

हमें पूरा विश्वास हैं कि हम उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

इस अवसर पर नए अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय सभागार से हर्ष खरे और वरिष्ठ छात्रा तमन्ना गुप्ता ने स्वागत गीत और नृत्य का लाइव परफार्मेंस किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी ने नए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि हमने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपनी पहचान दर्ज की है। उच्च शिक्षा के लिए आपने भारत के इस विश्वविद्यालय का चयन किया है। हमें पूरा विश्वास हैं कि हम उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके। हम वैश्विक मानदंड के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करने में यकीन रखते है। जिससे आप किसी भी नए परिवेश में स्वयं को ढाल सकें।

कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम, सर्वोत्कृष्ट संरचना और संसाधन और शोध आधारित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कार्पोरेट ट्रेनर, कोच सुदीप मल्होत्रा उपस्थित थें। जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन से प्रेरित किया।

See also  फेसबुक के जरिये इश्क, फिर शादी का दिया झांसा, और IAS बनने की खुशखबरी, इश्क में युवक के साथ 40 लाख की हो गई ठगी

शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान बहुत आवश्यक है

अंतर्राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ अर्पण दूबे ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- ‘‘आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डाँ. प्रतीक जगताप ने पावर प्वाइंट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया। दिन भर चले इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित विभाग के प्राध्यापकों का परिचय, अकादमिक मामले के प्रमुख अधिकारी राहुल मिश्रा का सत्र, उपकुलसचिव कुमार श्वेताभ एवं विश्वविद्यालय समन्वयक सुश्री गौसिया खातून और परीक्षा विभाग के श्रीकांत सिंह का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

See also  मदरसा बोर्ड में नई नियुक्तियां अधर में लटकीं, जानिए आखिर क्या है वजह..?

अनेक मनोरंजक कार्यक्रम हुए संपन्न

इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता, टंग ट्विस्टर, हौजी जैसे अनेक मनोरंजक कार्यक्रम, संपन्न हुए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं कपिल केलकर एवं डाॅ. विनीता दीवान ने किया, जिनका सहयोग सुश्री अविनाश कौर और हिमांशु झाड़े ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर ने किया।

उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अर्पण दूबे, युंग, सुश्री परविन्दर शेष, हर्ष खरे और विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।