टीआरपी डेस्क। जब से अमेजन प्राइम वीडियो ने Mirzapur 2 के रिलीज की घोषणा की है, दुनिया भर के प्रशंसकों को ट्रेलर के र‍िलीज का बेसब्री से इंतजार है। और अब यह इंतजार खत्म हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात को कंफर्म किया है।

पोस्ट जारी कर अमेजन ने लिखा- ‘पोस्ट सभी प्रकार की भावनाओं को सही तरह से पैक कर दर्शकों के सामने रखा गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया, अली फजल को गुड्डू के रूप में, दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना भैया के किरदार में और श्वेता त्रिपाठी को गोलू के रूप में दिखाया गया है। वह कौन हैं जो मिर्जापुर को, अधिक रोमांचक और मजेदार बनाता है।

इंस्टाग्राम पर अमेजन की ओर से पोस्ट शेयर कर लिखा गया- अगर उनकी आंखों में जो द‍िख रहा है वो डर नहीं है तो हमें नहीं पता क‍ि वो क्या है।

मालूम हो कि मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित सीजन 2, 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज करने की घोषणा की गई है और फैंस यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज के अनाउंसमेंट ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। फैंस में जबरदस्त उत्साह और रोमांच की लहर पैदा कर दी है। Mirzapur 2 का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा बनाया गया है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इसे निर्मित किया गया है।

See also  Mirzapur 2 : कालीन भइया से गुड्डू पंडित तक, जानिए रियल लाइफ में कौन कितना दौलतमंद?

देखिये, Mirzapur 2 का भौकाली ट्रेलर-

ये भी पढ़िए:

Mirzapur 2 : पोस्टर में छिपा है ये राज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।