टीआरपी डेस्क। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 12 चुनावी राज्यों के लिए कोरोना दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से राजनीतिक रैलियां करने की अनुमति दी गई हैं। दरअसल, बुधवार को चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के दौरान चल रहे और भविष्य के चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों से संबंधित मानदंडों को संशोधित किया था।

30 स्टार प्रचारकों और 15 स्टार प्रचारकों की संख्या निर्धारित

इसके मुताबिक, महामारी के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 30 स्टार प्रचारकों और गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए 15 स्टार प्रचारकों की संख्या निर्धारित की गई है। इससे पहले ‘कोरोना काल’ में चुनाव कराने को लेकर आयोग ने बीते 21 अगस्त को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे।

दिशानिर्देश बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य उपचुनावों के लिए जारी

ये दिशानिर्देश बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य उपचुनावों के लिए जारी की गई हैं। अब उम्मीदवार समेत सिर्फ पांच लोग डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा ले सकेंगे। उम्मीदवार जमानत की राशि ऑनलाइन भर सकेंगे। पब्लिक मीटिंग और रोड शो की अनुमति गृह मंत्रालय और राज्यों के कोरोना पर दिशानिर्देशों के अनुसार मिलेगी।

See also  ब्रेकिंग:CAA पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, कहा- हम एकतरफा आदेश नहीं दे सकते

कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार में पहला बड़ा चुनाव

बता दें कि कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार में पहला बड़ा चुनाव है। चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। इस बार 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक तीन फेज में चुनाव होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 7.29 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन इस बार का चुनाव पिछले चुनाव से काफी अलग होने जा रहा है और इसका कारण कोरोना वायरस है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।