टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे बाबा का ढाबा ( Baba ka dhaba ) के मालिक कांता प्रसाद को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बता दें, उनके ढाबे पर लोग भारी तादाद में खाने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भी भरोसा दे रहे हैं। दरअसल बुधवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनकी दुकान पर लॉकडाउन की वजह से बिलकुल बिक्री नहीं हो रही थी। वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया और अब लोग उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं।

बता दें, 1990 के दशक से मालवीय नगर में बाबा का ढाबा ( baba ka dhaba malviya nagar ) चलाने वाले बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल होने के बाद आज ढाबे के बाहर काफी लोगों की भीड़ दिखी। 80 वर्षीय कांता प्रसाद ने बताया, “लॉकडाउन की वजह से बिलकुल बिक्री नहीं हो रही थी। आज पूरा हिंदुस्तान हमारे साथ है।”

See also  पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी झूम उठे सरदार जी! किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो

उनकी पत्नी बादामी देवी ने कहा, ‘बिक्री कम होती थी। कोई ग्राहक नहीं आता था तो खाना बच जाता, जिसे हम घर ले जाते और घर पर सब वही खाना खाते।’

समर्थन में उतरा बॉलीवुड

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी ट्वीट करते हुए उनका समर्थन किया है। रवीना ने कहा, ‘बाबा का ढाबा ( Baba ka dhaba), दिल्ली वालों दिल दिखाओ। जो भी यहां पर खाना खाए मुझे तस्वीर भेजे। मैं उस तस्वीर के साथ एक स्वीट सा मैसेज लिखूंगी। सपोर्ट लोकल बिजनेस, लोकर वेंडर।’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Mission 2023: सीएम भूपेश सैलजा और बैज की मौजूदगी में प्रबंधन, घोषणा, संचार समेत 6 समितियों की बैठक आज