शिवहर। बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की शनिवार की शाम करीब सात बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हमलावर को पीट-पीटकर मारा डाला। वहीं एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्याशी की हत्या की पुष्टि तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने की है। घटना पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास की है। प्रत्याशी पैदल ही गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में प्रत्याशी के बॉडीगार्ड अभय सिंह और एक अन्य ग्रामीण आलोक रंजन भी घायल हुए हैं।

हमले में श्रीनारायण सिंह के साथ एक हमलावर भी मारा गया है। एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद किया गया है। इस मामले में सीतामढ़ी और शिवहर एसपी की संयुक्त टीम बनाकर गैंगवार में शामिल अपराधियों की पहचान व कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

See also  ब्रेकिंग : श्रम मंत्री शिव डहरिया के निज सहायक अजितेश पाण्डेय हटे

बता दें कि श्रीनारायण सिंह पर कई मुकदमे लंबित हैं। वे नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।