टीआरपी डेस्क। Horoscope Today 27 October : आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं। आज आश्विन शुक्ल पक्ष, दिन मंगलवार को आपका राशिफल।

मेष का राशिफल

आज आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। आज आपका दिन बेहद दिक्कत वाला होगा। लेन-देन करने में सावधानी बरतें। किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज मित्रों के साथ मुलाकात होगी। पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर प्लान बनाएंगे। फील्ड में काम करने वालों को सावधान रहना होगा।

वृषभ का राशिफल

आज का दिन धर्म-कर्म के कार्यों में बीतेगा। अपने परिवार को लेकर घूमने जा सकते हैं। आज के दिन बेवजह खर्च से बचना होगा। कारोबार में साझेदारी से फायदा होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कई लोगों की मदद कर सकते हैं। आज आप कारोबार को लेकर यात्राएं कर सकते हैं। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। गुस्से को नियंत्रित रखें। जोखिम लेने से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें।

मिथुन का राशिफल

आज युवाओं को सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज के दिन आपको राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जोखिम लेने से बचें। नई जानकारी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। आफिस में काम करने वालों के बीच कुछ तनातनी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

See also  Horoscope 12 March 2024 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े अपना राशिफल

कर्क का राशिफल

आज परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। अचल संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। संतान पक्ष से आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। ऑफिस सहयोगियों से मदद मिलेगी। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। तनाव न लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लाभ होगा। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए निवेश पर लाभ मिलेगा।

सिंह का राशिफल

आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। आज आपके लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ व्यस्त रहेंगे। आज आपका तनाव दूर हो जाएगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। खानपान का ध्यान रखना होगा। संबंधियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विवाहितों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

कन्या का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। नई जानकारी हासिल होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। विरोधियों की हरकत से कुछ नुकसान हो सकता है। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। जीवन साथी के साथ मधुरता रहेगी।

तुला का राशिफल

छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। किसी की बात से आपके मन को ठेस लग सकती है। आपका आज ज्यादा खर्च होगा। निराशावादी रवैए से दूर रहें। आपकी समाज में सराहना होगी। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। महिला वर्ग को फायदा होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। फील्ड में काम करने वालों को नया अवसर मिलेगा। युवाओं को कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी से विवाद न करें।

See also  महादेव और रेड्डी अन्ना एप के आईडी और लाइन ऑपरेटर पकड़ाए

वृश्चिक का राशिफल

आज आपको धनलाभ होगा। आज आप पूरा दिन खुश रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज का पूरा समय बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश से फायदा होगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। कैरियर से जुड़ी सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आज धन लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु का राशिफल

आज आपके ज्यादातर काम पूरे नहीं होंगे। दिनभर उलझन बनी रहेगी। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है। आपके सहयोग से मित्रों के काम बनेंगे। आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। धनलाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

मकर का राशिफल

आज आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में अकस्मात लाभ होगा। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। आज आप काफी सकात्मक रहेंगे। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। छात्रों को लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

See also  2 साल बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी... पति को मार कॉफी पॉइंट के खाई में फेका शव, पुलिस ने किया पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार

कुंभ का राशिफल

आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। काफी दिनों से जिस समस्या से परेशान थे, वह आज दूूर हो सकती है। आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर सकेंगे। किसी अनजान के सामने निजी चर्चा न करें।

मीन का राशिफल

आज का दिन बेहद दिक्कतों वाला साबित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको दफ्तर में परेशानी हो सकती है। गुस्सा करने से बचना होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों को कुछ परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी काम को लेकर दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। नई जानकारी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम को पूरा करने को लेकर आलस्य न करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।