टीआरपी डेस्क। रायपुर पुलिस ने ड्रग्स मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का ख़ुलासा कर एक विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार को किया है। पुलिस ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एम.डी.एम.ए. का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विदेशी नाइजीरियन पैट्रिक यूबीके बावको को पकड़ने में ऐसे मिला क्लू

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पर आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीँ रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. खरीदी करना बताया।

पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू की

जानकारी मिलने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको को गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंकिता शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।

See also  कोरोना इम्पैक्ट: Amazon ने भारत में रद्द की अपनी Prime Day सेल

टीम ने लोकेट कर आरोपी को पकड़ा

पतासाजी के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की उपस्थिति नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई में होना पाया गया, जिस पर टीम को मुम्बई रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई में लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करते हुये विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी ने कबूला व्यवसाय करना

पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से क्रय करना तथा उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करना बताये जाने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग– अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

पूछताछ में खुलेंगे और भी गहरे राज

गिरफ्तार आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से इस काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

See also  Breaking- पुलिस विभाग में Transfer , भारी संख्या में एसआई किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

देश में फ़ैल रहा नाइजीरियन का नेटवर्क

देश में नाइजीरियन का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। आए दिन नशे के कारोबार से लेकर ठगी के मामलों में नाइजीरियन की गिरफ्तारी हो रही है। देश की जेल में फिलहाल करीब 300 से अधिक नाइजीरियन के कैद होने के आसार हैं, बावजूद इसके इनके नेटवर्क देश में तेजी से पैर पसार रहे हैं। हाल ही में बीते दिन छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक विदेशी नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने शादी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर 24 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके नेटवर्क पर लगाम लगाने की आवश्यक्ता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।