नई दिल्ली। (Oscar winner scene Connery died) जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके दिग्गज एक्टर सर सीन कॉनेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

सीन काफी समय से बीमार थे। बता दें कि सीन ने 7 फिल्मों में बॉन्ड का किरदार निभाया था। स्कॉटिश मूल के अभिनेता सीन शॉं को ऑस्कर, बाफ्टा और तीन गोल्डन ग्लोब सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

सीन कॉनेरी ने मर्नी, मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस, द मैन हू बी किंग, द नेम ऑफ द रोज, हाईलैंडर और इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड जैसी फिल्मों में काम किया है।

सर सीन को ‘द अनटचेबल्स’ के लिए पहली बार 1988 में ऑस्कर मिला था। इसी साल अगस्त में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  CGPSC SSE Exam 2025 Notification : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल…