टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरिक्कनु (R Doraikkannu), जो कि कोरोनोवायरस से संक्रमित थे, 72 वर्ष की उम्र में उनका कल रात निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री 13 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

वे तंजावुर जिले के पापनासम से तीन बार के विधायक थे। कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने कहा कि 72 वर्षीय AIADMK नेता ने कल देर रात अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, “गहरे शोक के साथ हम शनिवार को 11.15 बजे कृषि मंत्री आर डोरिक्कन्नू के निधन की घोषणा करते हैं।

बयान में कहा गया है, “इस कठिन अवधि के दौरान हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं।” तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्री (R Doraikkannu) को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, आर दोरिक्कन्नु “अपनी सादगी, विनम्रता, सीधेपन, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कृषि मंत्रालय को पूरे समर्पण के साथ संभाला। उनका असामयिक निधन तमिल लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। “

See also  टीआरपी की खबर का असरः विपक्ष ने सरकार पर लगाया सोयाबीन बड़ी की खरीदी में घोटाले का आरोप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।