टीआरपी न्यूज़। दुबारा शादी से मना करने पर एक विधवा महिला की नाक और जीभ काट दी गई। मामला पश्चिमी राजस्थान ( Rajasthan ) में जैसलमेर जिले का है। यहां गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार, मामला जगीरों की ढाणी से जुड़ा है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन, महिला इसके लिए राजी नहीं हो रही थी। आरोप है कि इससे गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिया। महिला को गंभीर हालात में जोधपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

See also  ब्रेकिंग: पुडुचेरी में फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले कांग्रेस और DMK के एक-एक विधायकों का इस्तीफा

6 साल पहले हुई थी महिला की शादी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई जगीरों की ढाणी निवासी बसीर खान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 6 वर्ष पूर्व जगीरों की ढाणी निवासी कोजे खान के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद कोजे खान की मौत हो गई। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के अन्य व्यक्ति के साथ शादी के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसकी बहन इसके लिये मना कर दिया। इसके बाद मंगलवार को धारदार हथियार से उसकी बहन की नाक और जीभ काट दी गयी। हमलावरों ने उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद बिस्मिल्लाह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी हमला करके हाथ तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।

See also  केंद्र में भाजपा के नौ साल पर खड़गे का तंज- ‘पीएम मोदी अपने दोस्तों को बेच रहे देश की संपत्ति’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।