नेशनल डेस्क : जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी ने आज गुरुवार 19 नवम्बर को शिक्षामंत्री का पदभार संभाला और संभालते ही उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की सफाई दी

मेवालाल चौधरी ने कहा की उनपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है वैसे जो आरोपी खुद जेल के दरवाजे पर खड़े हैं, वो अगर हमपर कोई बेबुनियाद इल्जाम लगाते हैं, तो उसपर कहने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं हैं.

आपको बता दें की तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी, शिक्षा मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद ही विवादों में घिरने लग गए. सबौर कृषि विश्वविद्यालय में सहायक अध्यापक सह जूनियर वैज्ञानिक की भर्ती के दौरान जमकर धांधली हुई थी.

इस मामले में तत्कालीन कुलपति और मौजूदा शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी पर धांधली का आरोप लगा था. इस मामले में सबौर थाना में मेवालाल चौधरी पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी, हालांकि अभी फिलहाल वह हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं.

See also  लॉकडाउन के सप्ताह भर बाद भी नहीं टूट रही कोरोना की चेन... मिले रिकॉर्ड 15256 मरीज

जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर विवाद उठते देख कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।