नई दिल्ली। Indian Army में 422 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन के लिए चुन लिया गया है। ये सभी महिला अधिकारी उन 615 प्रस्तावित महिला अभ्यर्थियों में शामिल थीं, जिन्हें स्थायी कमीशन में शामिल करने के लिए चुना जाना था।

इनमें 193 स्थायी कमीशन सर्विस के लिए फिट नहीं मिलीं। इसी के साथ, लगभग 49 प्रतिशत महिला अधिकारी सेवा में बरकरार रहेंगी। इनमें 320 महिला अधिकारी 20 साल की सेवा के बाद रिटायर होंगी। इन्हें पेंशन भी मिलेगी।

सेना के विशेष चयन बोर्ड ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में 5 सदस्यीय चयन बोर्ड का गठन किया गया था। चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी कार्यवाही गत 14 से 25 सितंबर के बीच आयोजित हुई।

इससे पहले, गत फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया था। इसमें, सेना को शॉर्ट सर्विस कमीशन में पदस्थ सभी योग्य महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन में शामिल करने का निर्देश दिया गया था। इस 5 सदस्यीय बोर्ड में आर्मी मेडिकल कोर की एक महिला ब्रिगेडियर भी शामिल थीं।

See also  Operation Ajay: इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी, शुरू हुआ ऑपरेशन अजय, आज रवाना होगी स्पेशल फ्लाइट

बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में महिला अधिकारियों के लिए स्थायी कमीशन को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी थी। इस आदेश के तहत, शार्ट सर्विस कमीशन की महिला अधिकारियों को भारतीय सेना के सभी दस हिस्सों में स्थायी कमीशन की अनुमति दी गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।