रायपुर न्यूज़। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य कल्पना सिंह के पति को यूपी में गिरफ्तार किया गया है । दरअसल साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार और 50 हजार के ईनामी प्रशांत सिंह को शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ऊंचाहार से पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बाराबंकी और यूपी एसटीएफ को भी प्रशांत सिंह की तलाश थी। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। उधर, उसकी पत्नी कल्पना सिंह ने पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है और कहा कि यह सब एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर किया गया।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था

प्रशांत सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ पड़ोसी जनपद में भी केस दर्ज है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रशांत को छुड़ाने के लिए कई स्तर पर दबाव बनाया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।

See also  अब छग. में ईडी की धमक….कार्रवाई को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में रार

विधायक के इशारे पर पति को पकड़ा गया: कल्पना

गिरफ्तारी के बाद जिला मुख्यालय के एक होटल में अपने को प्रशांत सिंह की पत्नी बताने वाली कल्पना सिंह ने अपने आप को छत्तीसगढ़ सरकार में समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) बताया और कहा कि एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर उसके पति को पकड़ा गया है। यही लोग पति के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवाते हैं।

13 मुकदमें दर्ज हैं प्रशांत सिंह पर

एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रशांत सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं और मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एनडीपीएस के एक मुकदमें में वांछित अपराधी को एसओजी और ऊंचाहार थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर 50 हजार का ईनाम भी था। प्रशांत की पत्नी के छत्तीसगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री होने की जानकारी से इंकार किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बड़ी खबर: सिद्धू ने दिया इस्तीफा, फोटो शेयर कर कहा- "हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया"