रायपुर। जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयोग करने का फैसला लिया है। जिसके शुरूआत कुम्हारी से की जाएगी। कुम्हारी क्षेत्र में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों में सवार वाहन चालक व हेल्पर की कोरोना जांच होगी।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल द्वारा जिले के सीमा क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की जांच का प्रस्ताव रखा था। जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए इस प्रस्ताव को आंशिक तौर पर नकार दिया है।

रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने बताया कि फिलहाल प्रयोग के तौर पर कुम्हारी से इसकी शुरूआत की जा रही है। अन्य प्रांतों से आने वाले ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर की आरटीओ जांच नाका में टेस्ट किया जाएगा।

साथ ही राजधानी के सभी बाजारों के दुकानदार व सब्जी बाजारों में भी समय-समय पर कोरोना जांच करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। फिलहाल रायपुर जिले की सीमाओं पर कोरोना जांच व्यवस्था नहीं की जा सकती।

See also  जान पर भारी पड़ सकता है कोरोना जांच न करवाना, जरुर कराएं कोविड टेस्ट

शुक्रवार कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को रेंडम जांच के निर्देश दिये हैं। ये रेंडम जांच होटल में काम करने वाले, ठहरने वालों की होगी। कलेक्टर ने इस बाबत निगम कमिश्नर रायपुर व वीरगांव को होटल संचालकों ने बातचीत कर जांच करने को कहा है।

वहीं बाजारों के जरिये कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए मार्केट, सब्जी बाजार, फल बाजार में दुकानदारों की कोविड जांच कराने के भी निर्देश दिये हैं। ये जांच दुकान खोलने या दुकान बंद करने के बाद हो सकेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।