टीआरपी न्यूज डेस्क। Bhutia Mobile Number 0888888888 आपने कई मनहूस चीजों के बारे में भी सुना होगा। लेकिन, क्या आपके कभी मनहूस मोबाइल नंबर के बारे में सुना है। यह ऐसा मनहूस मोबाइल नंबर है कि जिसने भी इसे यूज किया उसकी मौत हो गई।

यह सिलसिला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। यह बहुत ही डरावना मोबाइल नंबर है। इसे लोग भूतिया मोबाइल नंबर भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस भूतिया मोबाइल नंबर की चर्चा है।

ये है वो मनहूस मोबाइल नंबर

बताया जाता है कि अब तक तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। तीन लोगों की इस मोबाइल नंबर की वजह इसे मौत हो चुकी है। इस नंबर को अब तक तीन लोगों ने खरीदा है और तीनों की ही मौत हो गई। यह मामला बुल्गारिया का है। इस मोबाइल नंबर को सबसे पहले मोबीटेल कंपनी के सीईओ ने खरीदा था।

कंपनी के सीईओ व्लादमीर गेसनोव ने 0888888888 मोबाइल नंबर को सबसे पहले खुद के लिए जारी करवाया था। यह मोबाइल नंबर लेने के बाद उसी साल व्लादमीर को कैंसर हो गया। व्लादमीर की साल 2001 में कैंसर के चलते मौत हो गई।

See also  नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को लगाया लाखों का चूना, बाबू और पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

माना जाता है कि व्लादमीर की मौत को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। बताया जाता है कि व्लादमीर की मौत कैंसर की वजह से नहीं हुई थीए यह बात को उनके दुष्मनों ने फैलाई थी। उनकी मौत की वजह कुछ और थी। कुछ खबरों के मुताबिक बताया गया कि ये मोबाइल नंबर ही उनकी जान का दुश्मन बना गया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता।

कुख्यात ड्रग डीलर ने खरीदा यह नंबर

व्लादमीर के बाद इस मोबाइल नंबर को डिमेत्रोव नाम के एक कुख्यात ड्रग डीलर ने खरीदा। हालांकि यह नंबर लेने के बाद डिमेत्रोव को वर्ष 2003 में एक रशियन माफिया ने मार गिराया था। डिमेत्राव का ड्रग कारोबार 500 मिलियन का था। मौत के समय यह नंबर डिमेत्रोव के पास ही था। डिमेत्रोव की मौत के बाद यह नंबर बुल्गारिया के एक व्यापारी डिसलिव ने खरीदा।

डिसलिव को भी वर्ष 2005 में बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में हत्या कर दी गई। डिसलिव एक कोकीन ट्रेफिकिंग ऑपरेशन भी चलाता थे। तीन मौत हो जाने के बाद इस नंबर को साल 2005 में सस्पेंड कर दिया गया।

See also  महिला IAS अधिकारी से छेड़छ़ाड़ करता था IRS अफसर सोहेल मलिक, गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…