कोलंबो। Sri Lanka Corona Vaccine हिंद महासागर में चीन की चाल को नाकाम करने के लिए भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को साधने में जुटा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर नए साल की पहली विदेश यात्रा पर कोलंबो पहुंचे हुए हैं।

उन्होंने श्रीलंका सरकार की मांग पर कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए स्वीकृति दे दी है। भारत पड़ोसी देश बांग्लादेश को भी बड़ी मात्रा में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने की तैयारी में है।

श्रीलंकाई विदेश मंत्री से की मुलाकात

तीन दिनों के श्रीलंका दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का भारत.श्रीलंका के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। दोनों देश कोविड.19 के बाद सहयोग को लेकर आशान्वित हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्धन के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि कोविड महामारी ने दोनों देशों को और करीब से काम करने का मौका दिया है।

See also  रेलवे ने आज फिर किया 87 ट्रेनों को रद्द

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बीच सितंबर में हुई ऑनलाइन बैठक का हवाला देते हुए कहा कि इसने हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं डाला है और हमारे प्रधानमंत्रियों के बीच पिछले साल हुई ऑनलाइन बैठक इन संबंधों पर मुहर थी। उन्होंने कहा कि अब हम कोविड के बाद सहयोग को लेकर उत्साहित हैं और भारत से टीका प्राप्त करने के श्रीलंका के हित को अपने ध्यान में रख रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…