दो SDM और पूर्व SP का दलाल घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर/दौसा। SDM caught taking bribe on phone राजस्थान में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि जिस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने को बोल रहे थे, उसी वक्त, उसी मीटिंग में बैठी एक एसडीएम फोन पर रिश्वत ले रही थी। राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजस्थान के दौसा जिले के दो एसडीएम और पूर्व एसपी के दलाल को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आईपीएस और दौसा के पूर्व एसपी मनीष अग्रवाल के दो मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। एसपी भी एंटी करप्शन ब्यूरो के शिकंजे में आ सकते हैं। दरअसल राजस्थान के दौसा जिले से एक नेशनल हाईवे गुजर रहा है, जहां पर किसानों की भूमि के अधिग्रहण का काम चल रहा है।

See also  Big news: सीएम विष्णु देव साय की प्रेस वार्ता आज, जारी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के लिए प्रांतीय घोषणा पत्र

दौसा जिले के दो SDM, एक बांदीकुई की पिंकी मीणा और दूसरे दौसा के पुष्कर मित्तल को कंपनी के लिए जमीन अधिग्रहण करवाने का काम दिया गया था, अधिग्रहण को लेकर हुए विवादों की वजह से कंपनी पर मुकदमा चल रहा था, जिसकी सुनवाई SP मनीष अग्रवाल कर रहे थे।

बाद में इस मामले की सुनवाई के संबंध में भ्रष्टाचार की शिकायत आने लगीं, इसके बाद एसपी को दौसा जिले से हटा दिया गया, मगर इसके बावजूद एसपी का दलाल नीरज, अधिग्रहण करने वाली कंपनी पर घूस देने के लिए दबाव बना रहा था। दलाल नीरज SP मनीष अग्रवाल के लिए कंपनी से 30 लाख रुपए की मांग कर रहा था। जिसे एंटी करप्शन की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी तरफ बाँदीकुई की SDM पिंकी मीणा की पहली पोस्टिंग हुई थी। पिंकी मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कलेक्टर कांफ्रेंस में बैठी हुई थीं, तभी जमीन अधिग्रहण के लिए 10 लाख रुपये घूस देने के लिए कंपनी वालों का फोन आया, एसडीएम ने फोन पर कहा कि कंपनी के लायजनिंग अधिकारी को दे दो मैं मीटिंग से निकलने के बाद ले लूंगी।

See also  CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में बिजली खपत और अवैध धान को लेकर मचेगा हंगामा, बढ़ते अपराधों पर भी तीखी नोकझोंक के आसार

एसडीएम को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम दो घंटे तक बैठी रही, जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मीटिंग से SDM बाहर निकलीं और पैसे लिए, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दौसा के SDM पुष्कर मित्तल भी एसीबी के हत्थे चढ़े

इसी प्रकार दौसा के SDM पुष्कर मित्तल ने कंपनी के अधिकारियों को कहा था कि पैसे देने के लिए घर आ जाओ। मामले पर पहले से ही पैनी नजर रखी हुई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम SDM के घर पहुंच गई और रंगे हाथों एसडीएम को पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दौसा के एसपी के जो मोबाइल जब्त किए हैं, उन दोनों मोबाइल में उनकी लोकेशन दौसा आ रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…