नई दिल्ली। CBSE Board सीबीएसई बोर्ड की सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट 2 फरवरी को जारी होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही 2 फरवरी 2021 को घोषित किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 मई से 10 जून तक किए जाने की घोषणा की थी।

15 जुलाई तक परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 जून तक सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं के आयोजन के बाद परिणामों की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक कर दी जाएगी। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों द्वारा 1 मार्च 2021 से किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Breaking-सिद्धू की ताजपोशी से आहत कैप्टन आज कर सकते हैं बड़ा धमाका, पंजाब पर नजर