टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सती श्री ज्वैलर्स में हुई लूट की नाकाम कोशिश और गोलीकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर से 2 और झारखंड से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

इस वारदात को झारखंड के गैंग ने अंजाम दिया था। इस मामले का मास्टर माइंड एक्स आर्मी मैन है। उसी ने ही इसकी साजिश रची थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।

पहले आर्मी में था इस वारदात का मास्टर माइंड

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो कट्‌टा, 5 कारतूस, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और कपड़े बरामद किए हैं। इस पूरे वारदात का मास्टर माइंड दिनेश बांधेकर उर्फ दिनू पहले आर्मी में था।
SP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बिलासपुर के दीनदयाल कॉलोनी निवासी दिनेश बांधेकर, मगरपारा निवासी राजू साव, झारखंड के पतरातू, रामगढ़ निवासी मो. मजहर अंसारी, जितेंद्र शर्मा और मो. नजीर अंसारी शामिल है।

See also  पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, लाहौर से कराची जा रही फ्लाइट क्रैश

8 टीमों ने हजारों कॉल डिटेल, 200 CCTV फुटेज खंगाले

वारदात के ठीक 3 घंटे बाद से ही पूरे मामले के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन किया गया। शहर में नाकाबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टीम ने आसपास एक्टिव हजारों मोबाइल कॉल डिटेल और करीब 200 CCTV की फुटेज खंगाले। इस दौरान संदेह में आए 700 लोगों से पूछताछ की गई। इससे पता चला कि इसमें लोकल लोगों ने मिलकर झारखंड के गैंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी ने किया कांस्टेबल पर हमला

पुलिस को वारदात स्थल से बदमाशों का छोड़ा एक बैग बरामद हुआ था। उस पर लगे बक्कल से पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और जांच के बाद एक आरोपी की पुष्टि हुई। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और गांजा खरीदार बनकर उससे संपर्क किया गया। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्त में आते ही उसने दो कांस्टेबल पर हमला कर दिया और वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंची।

See also  हीरा बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 47 नग हीरे जब्त

बिलासपुर समेत अन्य जिलों में भी कई वारदातें की

पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 20 से अधिक संपत्ति संबंधी अपराध करना स्वीकार किया है। इसके अलावा बिलासपुर के कोटा, सकरी, मस्तुरी, चकरभाठा, तखतपुर, तारबहार और मुंगेली जिले के लोरमी, जांजगीर के अकलतरा में भी वारदात की है। बलौदाबाजार में हुई एक डकैती में भी आरोपी शामिल रहे हैं। पुलिस को संभावना है कि पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। हालांकि अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।

ज्वैलरी शोरूम संचालक ने रोकने की कोशिश की तो चला दी गोली

दरअसल, सकरी क्षेत्र के उसलापुर गोकने नाला के समीप स्थित सती श्री ज्वेलरी शॉप में 25 जनवरी की रात करीब 8 बजे डकैती की कोशिश की गई थी। दो बाइक पर पहुंचे 6 नकाबपोश डकैतों ने शॉप में घुसते ही संचालक को बंदूक दिखाकर डराना चाहा, लेकिन संचालक आलोक सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए बंदूक छीनने की कोशिश की तो डकैत ने गोली चला दी। जो उनके हाथ में लगी। गोली मारकर डकैत भाग गए थे।

See also  ACB RAID : रिश्वतखोर ASI और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया ACB ने
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…