diamonds

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में साइबर टीम एवं इंदागांव पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी, इन्दागांव के बाजार में एक व्यक्ति हीरा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। जिस पर पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर 47 नाग हीरा जब्त किया गया। जब्त हीरे की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार बताई गई है। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर संदेही व्यक्ति को पकड़ा , जिसने अपना नाम मानसिंह बस्तिया बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर कागज पर हीरे जैसे चमकिला धातु जो कि कुल 47 नग कीमती 150000 रू, नगदी 1600 रू. एवं एक मोबाईल बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  CG Politics: 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी, राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी