टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारतीय क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।’

https://twitter.com/imVkohli/status/1355791729526378500

इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी रिप्लाई दिया है। उन्होंने PMO के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उस पर तिरंगा पोस्ट किया।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी महीने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीता था। सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के कई स्टार खिलाड़ी चौटिल थे। इसके बावजूद भारतीय टीम ने 3 विकेट से मैच जीता। साथ ही टीम ने बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी को भी बरकरार रखा।

See also  sex racket: रायपुर के इटालिया हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांईटर लगाकर पहुंची पुलिस, महिला दलाल गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…