Joe Biden ने दी भारत को F-15EX विमान देने की मंजूरी, हर समय किसी भी मौसम, दुश्‍मनों को निशाना बनाने में है सक्षम
image source : google

टीआरपी डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सबसे अत्याधुनिक युद्धक विमान F15EX Combat Aircraft देने की मंजूरी दे दी है। अब भारतीय वायु सेना को जल्द ही अमेरिका का सबसे अत्याधुनिक युद्धक विमान F-15EX मिल सकता है।

अमेरिकी सरकार ने स्वीकारा अनुरोध

बोइंग इंटरनेशनल सेल्स ऐंड इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप्स की उपाध्यक्ष मारिया एच लैने ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ‘भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच चर्चा हुई। दोनों देशों की वायु सेनाओं ने F15EX के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अमेरिकी सरकार ने भारत को F15EX विमान देने के लिए हमारे लाइसेंस संबंधी अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।’

अगले हफ्ते बेंगलुरु में शुरू होगा Aero India 2021

बोइंग ने अपने बयान में कहा, ‘अगले हफ्ते बेंगलुरु में शुरू हो रहे Aero India 2021 में F15EX Combat Aircraft को प्रदर्शित किया जाएगा।’ आपको बता दें कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की ओर से आयोजित होने जा रहे इस एयर शो में अमेरिकी Bomber विमान B-1B Lancer भी दर्शकों का रोमांच बढ़ाएगा।’

See also  एक बार फिर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी ने दुनिया के इन शीर्ष नेताओं को किया पीछे, पाया पहला स्थान, जानिए इसके पीछे की वजह

जानकारी अनुसार, F15EX Combat Aircraft, F15 विमानों की सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। यह विमान हर मौसम में हमला करने में सक्षम है। दिन हो या रात हर समय उड़ान भरने और दुश्‍मन को निशाना बनाने की कम्‍बैट क्षमताओं से लैस हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…