BSE सेंसेक्स पहली बार 50,200 अंकों के पार, बजट के तीसरे दिन भी बाजार में बढ़त जारी
BSE सेंसेक्स पहली बार 50,200 अंकों के पार, बजट के तीसरे दिन भी बाजार में बढ़त जारी

मुंबई। Stock Market शेयर बाजार में बजट के दिन से शुरु तेजी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। BSE सेंसेक्स सुबह 50,231.06 पर खुला। यह इंडेक्स का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 21 जनवरी को इंडेक्स ने पहली बार 50,184 को छुआ था।

बता दें कि फरवरी में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के स्तर को पार किया है। इससे पहले 2 फरवरी को भी इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 50,154 को छुआ था। फिलहाल इंडेक्स 198 अंकों की बढ़त के साथ 49,995.84 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 63.25 अंक ऊपर 14,711.10 पर कारोबार कर रहा है।

लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 197.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 196.60 लाख करोड़ रुपए था। एक्सचेंज पर 2,194 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,409 शेयरों में बढ़त और 681 में गिरावट हैं। इसमें सबसे ज्यादा फार्मा और IT शेयरों में बढ़त है। NSE पर निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.44% और IT इंडेक्स 1.42% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

See also  आतिशबाजी की चिंगारी से लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, सारा माल जलकर खाक