चमोली तपोवन हादसा: टनल में रेस्क्यू के दौरान मिले 11 शव, 58 हुई मृतकों की संख्या
चमोली तपोवन हादसा: टनल में रेस्क्यू के दौरान मिले 11 शव, 58 हुई मृतकों की संख्या

चमोली। तपोवन में एनटीपीसी की विष्णुगाड परियोजना की मुख्य टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक मलबे में दबे 11 शव बरामद किए गए हैं। इस टनल के रास्ते एसएफटी में सात फरवरी को काम करने गए 34 व्यक्तियों की तलाश में दिन-रात रेस्क्यू चल रहा।

इस बीच, एक शव मैठाणा इलाके में और एक शव श्रीनगर में अलकनंदा हाइड्रो प्रोजेक्ट के बैराज से मिला है। बता दें कि लापता व्यक्तियों में से अभी तक 58 के शव मिल चुके हैं, जिनमें से 30 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है।

जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गए हैं। 146 अन्य की तलाश जारी है। इसके अलावा जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 179 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। इधर, आपदा प्रभावित 13 गांवों में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं। यहां बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के साथ ही आवाजाही के साधन तैयार किए जा रहे हैं।

See also  अब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को मिलेगा जरूरत का हर सामान, साबुन-शैंपू-दवा से लेकर कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा रेलवे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…