संभल जाएं... यूं ही केवाईसी अपडेट करने न बैठ जाएं, इन्होंने 10 रुपए ट्रांसफर कर गवाएं 5.85 लाख
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक LIC अफसर को झांसा देकर ठगों ने उनके खाते से 84 हजार से ज्यादा रुपए निकाल लिए। ठगों ने पहले कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा दिया। उसके बाद अफसर से उसका नंबर व OTP पूछ कर खाते से रकम निकाल लिया। जिसकी जानकारी अफसर को दो माह बाद बैंक जाने पर पता चला।

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, जरहाभाठा निवासी मनोजीत डे LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं और मुंगेली में पदस्थ हैं। उनके मोाबइल पर 15 दिसंबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि अगर वह अपना क्रेडिट कार्ड जारी रखना चाहते हैं तो 24 हजार रुपए वार्षिक शुल्क देना पड़ेगा। जब मनोजीत ने कार्ड एक्टिवेट करने में असमर्थता जताई तो ठग ने उसे बंद करने की बात कही।

उनकी बातों में आकर अफसर ने ठग को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद उनके कार्ड से ठगों द्वारा 84 हजार रुपए की खरीदारी कर ली गई। बिलिंग साइकिल के दौरान कार्ड का पेमेंट भी उनके खाते से 12 जनवरी को कट गया। इन सब के बावजूद मनोजीत को पता नहीं चला। इस बीच 15 फरवरी को वह बैंक गए तो स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम FIR दर्ज कराई है।

See also  बलौदाबाज़ार से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे सतनामी समाज के लोग, 5 मांगों को लेकर सीएम से मिलने अड़े प्रदर्शनकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…