कल होगा IPL 2021 का मिनी ऑक्शन
image source : google

टीआरपी डेस्क। IPL के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इस दौरान 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 61 खिलाड़ियों की लौटरी इस ऑक्शन में लगने वाली है, जिनमें 39 देसी और 22 विदेशी स्टार होंगे। परफॉर्मेन्स के आधार पर खिलाड़ियों को अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया है।

कई खिलाड़ी तो बेस प्राइस पर ही निकलते दिखेंगे। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जिनके दाम आसमान छुएंगे। 20 लाख बेस प्राइस वाले बड़ौदा के विष्णु सोलंकी, केदार देवधर, अवि बरोत जैसे बल्लेबाजों पर करोड़ों की बोली लग सकती है। इनका टी-20 में स्ट्राइक रेट 120 से ऊपर का है। हाल ही में एक टूर्नामेंट में 31 बॉल पर 77 रन जड़ने वाले अर्जुन तेंदुलकर पर भी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी।

आपको बता दें, IPL 2021 की नीलामी के लिए 1100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन सभी फ्रेंचाइज़ियों ने सिर्फ 292 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन के लिए चुना है। इन खिलाड़ियों में सिर्फ 10 खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये है। इनमें दो भारतीय भी शामिल है।

See also  नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सेना को सौंपे 118 हाईटेक अर्जुन टैंक, 8400 करोड़ की लागत से DRDO ने किया है तैयार

IPL 2021 में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें

IPL 2021 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, एरॉन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कुल्टर नाइल, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, इंग्लैंड के डेविड मलान, जेसन रॉय, मोईन अली, सैम बिलिंग्स और मार्क वुड और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और नूर अहमद पर सभी की नज़रें रहेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…