इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली। India vs England test series टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बचे हुए दो मुकाबले खेलने हैं जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

इस टीम में एक बदलाव किया गया है और उमेश यादव को टीम में जगह दी गई है। वो शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में अपनी फिटनेस टेस्ट के बाद शामिल किए जाएंगे। उमेश यादव फिटनेस टेस्ट के बाद अहमदाबाद में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है।

भारतीय टेस्ट टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार फिर मुश्किलों में, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, अब करना होगा सरेंडर