सचिन जैसे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस देख पाएंगे दर्शक, रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
सचिन जैसे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस देख पाएंगे दर्शक, रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में 2 मार्च से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में आम लोगों को एंट्री मिलेगी। बता दें आईपीएल में दर्शकों की एंट्री बैन थी। जिसे लेकर लोगों को इस बात की चिंता थी कि क्या रायपुर में हो रहे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लोगों को मैदान पर आने का मिलेगा या नहीं।

लोगो की मद्देनजर रखते हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड टूर्नामेंट की आयोजक संस्था क्रिकेटर सुनील गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप के अफसरों ने कहा है कि लोगों को एंट्री मिलेगी। बॉक्स, प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर कैटेगरी में टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे जाएंगे। हालांकि टिकट की कीमतों अब तक तय नहीं की गई हैं।

ये सभी अफसर पहुंचे क्रिकेट स्टेडियम

रायपुर के कलेक्टर डॉ एस भारती दासन, परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, आईजी दीपांशु काबरा, आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा, एसएसपी अजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह, खेल विभाग की संचालक खेल श्वेता सिन्हा जैसे अफसर स्टेडियम में किए जा रहे सुधार तथा व्यवस्था संबंधित कार्यों का जायजा लेने आज गुरुवार को क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे।

See also  India New Zealand T20 Series: भारतीय टी20 स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, श्रेयस-बिश्नोई की हुई एंट्री, चोटिल वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

अफसरों ने जायजा लेने के दौरान काम जल्द पूरा करने को कहा। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, वीआईपी लांज, मीडिया कक्ष तथा दर्शकों के एंट्री एवं एग्जिट होने उनके सीटिंग अरेंजमेंट, प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की व्यवस्था, साफ-सफाई, फूड जोन, आपातकालीन चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, पार्किंग अरेंजमेंट पर भी चर्चा की है।

इस तरह से की जा रही तैयारी

प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट 2 मार्च की शाम शुरू हो जाएगी। 24-25 फरवरी से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जायेगा। खिलाड़ियों एवं अंपायर के लिए नवा रायपुर के मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट को अन्य बाहरी व्यक्तियों के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक के लिए ’बायो बबल जोन’ घोषित किया है। यहां नागरिकों का आना -जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

See also  IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, कैसा होगा मौसम और पिच का मिजाज, हेड टू हेड रिकॉर्ड से लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें सबकुछ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…