रोवर ने की लाल ग्रह पर किया सफल लैंडिंग, NASA ने मंगल से भेजी पहली वीडियो
रोवर ने की लाल ग्रह पर किया सफल लैंडिंग, NASA ने मंगल से भेजी पहली वीडियो

नेशनल डेस्क। नासा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल नासा ने मंगल ग्रह की ताजा पहली ऑडियो रिकॉर्डिंगशेयर किया है। साथ ही नासा ने इसके लाल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है। इस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी। नासा के अनुसार यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई।

वैज्ञानिक ने कहा- देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए

‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’’ ‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।

नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

See also  भारत में कोरोना टीकाकरण की उल्‍टी गिनती शुरू, जानें किस तारीख से लगनी शुरू होगी Corona Vaccine

यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा: वैज्ञानिक

रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा कि यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं। इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।

यहां देखें नासा का वीडियो

https://twitter.com/NASAPersevere/status/1363937472971907072

नासा के जारी वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड की है। वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिख रहा है। इससे पहले लाल ग्रह की सतह पर उतरने के महज 24 घंटे से भी कम समय में नासा के रोवर ने पहली कलर तस्वीर भेजी थी।

इस मिशन के कैमरा और माइक्रोफोन सेक्शन इंजीनियर डेव ग्रुएल के अनुसार 10 सेकंड के इस क्लिप में बहुत धीमी और मामूली आवाज सुनी जा सकती है, लेकिन इसपर रिसर्च करने से बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त हो सकती है।

See also  विशाखापट्टनम में अचानक हुए जहरीली गैस का रिसाव, 7 ने तोड़ा दम 3000 लोग रेस्क्यू

लैंडिंग के बाद माइक्रोफोन ने काम करना कर दिया था बंद


नासा की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार को जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…