इंदौर मे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा
image source : google

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस भयावह दुर्घटना में छह दोस्तों की मौत हो गई। वह सभी पार्टी करके घर लौट रहे थे की तभी उनकी कार एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला।

4 दोस्तों की मौके पर मौत 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

जिसके बाद दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला कि वह पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ था। हादसे के दौरान चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिनमे से दो दोस्तों की सांसें चल रही थी, जिन्होंने बाद में अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया।

See also  Massive Fire : थिनर गोदाम में लगी भीषण आग! दीए से उठी चिंगारी ने लिया भयावह रूप, हादसे में 2 महिलाओं की मौत…

टक्कर इतनी बुरी गैस कटर से काटकर शवों को निकाला बाहर

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के लिए शव एम. वाय अस्पताल में भेजा है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलू सामने आ सकते हैं। लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल ने बताया कि कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक हफ्ते के अंदर मध्य प्रदेश में दूसरा भयानक हादसा

आपको बता दें, मृतक छात्रों में अधिकतर इंदौर निवासी हैं। जिनके नाम ऋषि पिता अजय पंवार निवासी भाग्यश्री कालोनी, सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर, छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर, सोनू जाट पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर, सुमित पिता अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी, गोलू पिता बिष्णु बैरागी सामने आए हैं। गौरतलब है कि एक हफ्ते के अंदर मध्य प्रदेश में यह दूसरा भयानक सड़क हादसा हुआ है।

See also  Indore से गोंदिया और बेंगलुरु के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें, देखिए फ्लाइट का पूरा शेड्यूल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…