गुजरात निकाय चुनाव में भारी मतों के साथ जीती BJP, कांग्रेस को मिली हार AAP और MIM ने धकेला पीछे
image source : google

टीआरपी डेस्क। 2021 के गुजरात पालिका-पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जन समर्थन मिला। 6 महानगर पालिका के चुनाव में प्रचंड जीत के एक सप्ताह के अंदर ही बीजेपी ने नगर पालिका जिला पंचायत और तालुका पंचायत चुनाव में भी बाजी मारी है। अभी तक आए नतीजों में बीजेपी ने 8474 सीटों में से 4433 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस को हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान

हालांकि इन चुनावों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है, जो अभी तक केवल 1078 सीटों पर जीत सकी है और 141 पर आगे चल रही है। इस बार चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ रहा है। महानगरपालिका के बाद इस बार भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। गुजरात के शहरी इलाकों के बाद अब आम आदमी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है। खासकर पाटीदार बहुल वाले सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा में।

See also  Chhattisgarh Politics: Atal Statue विवाद पर अजय चंद्राकर ने मांगी प्रदेशभर में जांच, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

AAP और AIMIM का गुजरात में शानदार प्रदर्शन

जिस तरह सूरत में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में 27 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने गुजरात में एंट्री किया। उसी तरह यह चुनाव जीतकर अब जिला पंचायत, तालुका और नगरपालिका में भी एंट्री कर ली है। सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक जिला पंचायत की 6, तहसील पंचायत की 18, नगरपालिका की 22 सीटें यानी अब तक कुल 46 सीटें जीत ली हैं। उसी तरह आज मोडासा में एमआईएम ने भी कांग्रेस को पीछे धकेल दिया। अब वहां एमआईएम विपक्ष में बैठेगी।

निकाय चुनाव में मिली बीजेपी को भारी मात्रा में बहुमत

साथ ही पिछले चुनावों की तुलना में इस बार भी बीजेपी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा ने पाटीदारों के गढ़ उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में भी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पिछले चुनावों में जिला पंचायत की 31 में से 22 सीटों जीतने वाली कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुला है।

See also  शराब ​बंदी पर विधानसभा घेरने निकली आम आदमी पार्टी, हुपेंडी बोले-जनता से किए अपने वायदे पूरी न कर सकने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं

जिला पंचायत की 980 में से 539 सीटों के रुझान आए हैं, जहां 435 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है और 68 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है और 14 पर आगे चल रही है। वहीं, नगरपालिका और तालुका पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छी बढ़त बनाए हुए है। मेहसाणा, कच्छ समेत 10 जिलों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

8,473 सीटों के लिए कुल 36,008 बूथों पर हुए मतदान

आपको बता दें, नगर पालिका की 8,473 सीटों, जिला पंचायत की 980 और तहसील पंचायत की 4,773 सीटों के लिए कुल 36,008 बूथों पर मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तहसील पंचायतों के चुनावों में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 81 नगरपालिकाओं में 58.82 प्रतिशत, 31 जिला पंचायतों में 65.80 प्रतिशत और 231 तहसील पंचायतों में 66.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

See also  Kailash Vijayvargiya के बेटे Akash Vijayvargiya की गुंडागर्दी, अधिकारी को बैट से पीटा

जिसमें 3 बजे तालुका पंचायत में बीजेपी 2130, कांग्रेस 822, निर्दलीय 74, आप 20, बीएसपी 5 और अन्य 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। उसी तरह जिला पंचायत में बीजेपी 499, कांग्रेस 101, निर्दलीय 2, आम आदमी पार्टी 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और अन्य 4 सीटों पर जीत चुके हैं। नगर पालिका चुनाव में बीजेपी 1498, कांग्रेस 275, निर्दलीय 109, आम आदमी पार्टी 5, बहुजन समाज पार्टी 2 और अन्य 11 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…