सीएम बघेल ने दी जनता को करोड़ो की सौगात, कहा- इस जिले में गर्मी में पेयजल की नहीं होगी समस्या
सीएम बघेल ने दी जनता को करोड़ो की सौगात, कहा- इस जिले में गर्मी में पेयजल की नहीं होगी समस्या

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के बिरगांव जिले में आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद बुधवारी बाजार आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम क्षेत्र में जनता को करोड़ों रुपए की सौगात दी है।

इस अवसर पर सीएम समेत अन्य मंत्री हुए शामिल

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज शर्मा, जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका बिरगांव के प्रशासक डॉ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर पालिका निगम बिरगांव श्रीकांत वर्मा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां गर्मी में पेयजल का संकट होता है। बहने सुबह से लेकर रात तक पानी भरती हुई नजर आती हैं। आज पानी के लिए 104 करोड़ से अधिक की लागत की जल आवर्धन योजना में प्रदान की गई है।

See also  चन्दूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय का शीघ्र करें अधिग्रहण, राजयपाल ने सीएम को लिखा पत्र

भूपेश बघेल ने कहा कि श्रमिक बस्ती में मजदूर अपने स्वास्थ्य और परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देते, इसलिए मोबाईल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की गई है।

सबसे ज्यादा सघन बस्ती बिरगांव है, जहां कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना सत्यनारायण शर्मा बिरगांव की जनता के लिए हमेशा खड़े रहे. सत्यनारायण शर्मा यहां के विकास के कार्य को लेकर न केवल चिंता जाहिर करते रहे, बल्कि उन्होंने प्रयास भी किए. उसी वजह से आज बिरगांव में बड़ा परिवर्तन आया, यहां सड़के बन रही है. लोगों को पेयजल भी उपलब्ध होगा.

जल्द मिलेगा पट्टाधारियों को लाभ

भूमिहीन लोगों को पट्टा देने की योजना शुरू हो रही है, भाजपा की सरकार ने 15 साल में एक भी गरीब को पट्टा नहीं दिया। मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ पट्टाधारियों को जल्द ही मिलेगा।

हमारे गोठान योजना के तहत पशुपालकों के आय में वृध्दि हुई है। सही मायने में गौ माता की सेवा कांग्रेस की सरकार कर रही है. अब गोबर बेचकर मोटर साइकिल खरीदी जा रही है।

See also  CG News : आज सीएम बघेल खोलेंगे बजट का पिटारा, नई योजनाओं की हो सकती है घोषणा

CM ने की पांच घोषणाएं

  • जिला सहकारी बैंक की एक शाखा बिरगांव में खोली जाएगी।
  • सीएसआईडीसी के जमीन में कब्जाधारियों को पट्टा दिया जाएगा, शासकीय नियमानुसार जितनी भूमि कब्जाधारियों के लिए निर्धारित की गई है, उतने पर ही पट्टा दिया जाएगा. उससे ज्यादा की जमीन पर कब्जा करने वालों को शासन स्तर पर अनुमति लेनी होगी।
  • बिरगांव के कॉलेज को नंदकुमार पटेल के नाम पर करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
  • बिरगांव में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोला जाएगा।
  • स्वच्छ पेयजल बिरगांव वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…