बठेना के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक दल, कहा मामले की उच्चस्तरीय जांच हो... प्रदेश में माफियाराज हो गया है हावी
बठेना के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक दल, कहा मामले की उच्चस्तरीय जांच हो... प्रदेश में माफियाराज हो गया है हावी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में राजनीतिक सियासत होने लगी है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह समेत भाजपा के पार्टी के सभी विधायक, बड़े नेता पाटन जिले के बठेना पहुंच गए। बठेना में दो दिन पहले एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी।

इसमें तीन महिलाओं के जले हुए शव मिले थे और पिता-पुत्र एक ही फंदे पर फांसी से लटके मिले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में माफियाराज हावी हो गया है, सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए।

भाजपा का कहना है पूरे छत्तीसगढ़ में सूदखोरों का भय और आतंक है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बठेना की घटना चिंताजनक है। एक ही परिवार के 5 सदस्य की मौत हुई है। मगर यह परिस्थिति अजीब है कि इन्हें जिंदा जलाया गया या बांधकर जलाया गया। पिता-पुत्र की इसकी भूमिका क्या है ? इनके हाथ पैर जले क्यों है ? ऐसे क्या कारण थे कि इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा ? यह सब जांच का विषय है।

See also  ब्राम्हण अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने आरक्षण मामले में हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, डॉ. कीर्तिभूषण बोले- सरकार सुको जाएगी, तो वहां भी डटकर लड़ेंगे लड़ाई

पाटन क्षेत्र ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में किसान क्यों इस दिशा में जा रहे है ? सूदखोरों का आतंक और भय पूरे छत्तीसगढ़ में है। खुड़मुड़ा में 4 लोगों की हत्या का मामला आज तक सुलझा नहीं है और 10 किलोमीटर के अंदर दूसरी बड़ी घटना हो गई।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है ? एक घटना सुलझा नहीं है कि एक और बड़ी घटना बठेना में हो गई। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लगातार घटना हो रही है, जो चिंता का विषय है। भाइयों के द्वारा जो बयान आया है कि वो लोग जमीन बेचने की बात कर रहे थे। ऐसा लगता है कि इन्हें कोई न कोई चंगुल में फंसा कर रखा था। इसकी तह तक जाना आवश्यक है। खुड़मुड़ा की घटना भूमाफिया का मामला है। अब ऐसा लगता है सरकार के सरंक्षण में ऐसी घटना हो रही है।

मृतक की बड़ी बहन विनेन्द्र मति जोशी का कहना है कि आत्महत्या है कि हत्या यह जांच का विषय है। कर्ज को लेकर परिवार का मुखिया परेशान था। हालांकि कर्ज किस कारण लिया था इसकी जानकारी नहीं है। बठेना की सरपंच साधना वर्मा ने कहा कि घटना गांव के लिए दुखद है। बस्ती से इनका घर दो से ढाई किलोमीटर दूर है। इनके घर की महिलाओं को बहुत कम लोगों ने देखा होगा।

See also  NIA Raid : छत्तीसगढ़ में NIA का बड़ा एक्शन, नकदी सहित नक्सल सामग्री बरामद

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 15 दिन चलने के बाद 9 मार्च को खत्म हो सकता है। मंगलवार को सदन के अनिश्चितकालीन स्थगित होने की घोषणा को निश्चित माना जा रहा है। इसका एक कारण दो मंत्रियों के कोविड पाजिटिव आना भी है। बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था और विधानसभा से अधिकारिक तौर पर कहा गया था, कि सत्र 26 मार्च तक चलेगा। लेकिन जिस तेजी से सरकार ने सोमवार तक सदन के सारे काम खत्म कर दिए उससे जाहिर हो रहा है कि मंगलवार को सदन के स्थगित होने की घोषणा की जा सकती है। आज सोमवार को सभी विभागों के बजट पर चर्चा खत्म कर दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…