ऑस्कर की रेस में शामिल प्रियंका की फिल्म, The White Tiger को मिला नॉमिनेशन
image source : google

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहतीं हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक के साथ सोमवार को ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किया। इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई उनकी फिल्म The White Tiger ने भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है।

बता दें, इस साल के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘The White Tiger’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उस फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श भी लीड रोल में नजर आए थे। जानकारी अनुसार, The White Tiger को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिये अनाउंस किया नॉमिनेशन

राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

प्रियंका ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं।The White Tiger टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है।

See also  केंद्र सरकार 24 जून को कर सकती है जम्मू-कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत, 14 नेताओं को बुलाए जाने की चर्चा

इसके बाद राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम। राजकुमार के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके बधाई दी है।

The White Tiger के साथ ये फिल्में हैं नॉमिनेट

बता दें, ऑस्कर सेरेमनी 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। साथ ही द व्हाइट टाइगर के साथ ‘द फादर’, ‘वन नाइट इन मियामी’ अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई है। वहीं 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंक’ (Mank) को अलग-अलग कैटेगरी में 10 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा ‘नॉमलैंड’, ‘द ट्रायल ऑफ द शिकागो 7’, ‘प्रॉमिसिंग यंग वुमन’ और ‘जुडास एंड द ब्लैक मसीहा’ ने कई कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। चैडविक बोसमैन को भी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई कैटगरीज में नॉमिनेशन मिला है।

वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। बीते कुछ वक्त में उन्होंने भारत में कुल दो प्रोजेक्ट डिलीवर किए हैं। जिनमें से एक थी उनकी फिल्म द स्काय इज पिंक और दूसरी फिल्म थी OTT पर रिलीज हुई द व्हाइट टाइगर।

See also  अमेरिका मेें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज- अप्रवासी भारतीयों ने मनाया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और दिवाली-देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…