लड़की की जींस पर मनचले युवक ने किया भद्दा कमेंट… युवती ने कर दी जमकर धुनाई…
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मनचले ने लड़की की जींस को लेकर कमेंट कर दिया। जिससे नाराज लड़की ने मेले में सरेआम उसकी धुनाई कर डाली। युवती धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॅाक के मधुबन मेले में मेला देखने गई थी। वहीं मेले में एक मनचले युवक ने लड़की की जींस को लेकर कमेंट किया तो कमेंट को लेकर लड़की आगबबूला हो गई। जिसके बाद उसने आव देखा न ताव और मनचले की कुटाई शुरू कर दी। बता दें, मनचले को सबक सिखाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विरोध करने पर भी युवक नहीं माना तो कर दी धुनाई

दरअसल, मधुबन मेले में एक कार्यक्रम चल रहा था। युवती इस मेले में अपनी सहेलियों के साथ युवती घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। हालांकि लड़की ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक नहीं माना। फिर लड़की ने युवक को पकड़ा और उसकी धुनाई शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने युवक की लात और घूंसों से खूब पिटाई की।

See also  बृजमोहन, सुनील सोनी भाजपा की वरिष्ठ सूची से गायब - पार्षदों को मिली एंट्री !

हालांकि अब तक युवती ने इस मामले में शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है। युवती के साहस की जानकारी मिलने पर पुलिस के अफसरों ने इसे अच्छा उदाहरण बताया है। वहीं धमतरी की एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने कहा कि महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। धमतरी पुलिस लगातार अभियान चलाकर महिलाओ और बच्चों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड CM का बयान बना चर्चा का विषय

बता दें, इससे पहले उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लड़कियों के फटी जींस पहनने को लेकर एक बयान दिया था। जो पूरे देश में एक चर्चा का विषय बन चूका है। इस बीच छत्तीसगढ़ में जींस को लेकर कमेंट करने पर एक मनचले को सबक सिखाने का यह मामला भी चर्चा में आ रहा है।

See also  JOB Alert: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…