Chhattisgarh Cabinet Meeting:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई ​कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक के बाद कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल प्रदेश में स्कूल कालेजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंगबाड़ी भी बंद रखी जाएगी। चौबे ने बताया कि होली त्योहार मनाने के लिए अलग से निर्दश जारी किए जाएंगे।

कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रवींद्र चौबे प्रदेश में लाकडाउन या नाइट कफ्र्यू लगाने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इससे रोज कमाने खाने वाले गरीब तबके को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टे​टिंग व मास्क लगाने को अनिवार्य किया गया है, निर्देशों का उलंध्न करने सख्ती की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स के पालन करने की अपील की।

See also  GANESH CHATURTHI SPECIAL: जानें किस मुस्लिम बहुल देश के नोट में हैं भगवान गणेश की फोटो और दुनिया में कहां है सबसे ऊंची प्रतिमा...!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…