अजय चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों को लेकर सियासत भी तेज होने लगी है। संक्रमित मरीजों की दिनों दिन बढ़ती संख्या को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर सरकार पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान राज्य में कोविड 19 वायरस के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।

दरअसल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की यह टिप्पणी हाल ही में हुए रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर थी। टूर्नामेंट्स से लौटने के बाद पहले सचिन तेंदुलकर और फिर बाद में युसूफ पठान कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में अब कयास है कि कई अन्य खिलाड़ी भी इसकी जद में आ सकते हैं। बीजेपी बढ़ते संक्रमण का ठीकरा क्रिकेट टूर्नामेंट पर फोड़ रही है।

शनिवार को राज्यभर में कोरोना संक्रमण के 3 हजार 162 नए मामले सामने आए थे। इनमें सबसे ज्यादा मामले दुर्ग से आ रहे हैं। शनिवार को दुर्ग जिले से 1 हजार 128 नए मरीज मिले। कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक यह किसी जिले का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है। इससे पहले राजधानी में 17 सितंबर 2020 को एक दिन में एक हजार 109 मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटों में 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ में निकला कोरोना का दम, 3306 नए पॉजिटिव 7232 मरीज डिस्चार्ज, 92 की मौत
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…