अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चो को अपने पास रखने की जिद्द मे रचा हत्या का षड्यंत्र

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र के खम्हारमुडा के जंगल मे हुवे अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या किसी और ने नही बल्कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चो को अपने साथ रखने की जिद्द मे प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

दरअसल 27 मार्च को खल्लारी पुलिस को सूचना मिली की खम्हारमुडा के जंगल मे एक लाश पडी है जिसका गर्दन रेता गया है । उसके बाद पुलिस मृतक की पहचान मे जुट गयी । पुलिस द्वारा वायरल किये गए फोटो को देखकर मृतक की पहचान ग्राम नारा मंदिर हसौद निवासी ईश्वरी साहू के रुप मे हुई। पुलिस ने शिनाख्ती के बाद जानकारी जुटानी शुरु की तो पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी मोंगरा बाई का खरोरा निवासी बिसहत दीवान से अवैध संबंध है ।

See also  Bird Flu : कौवों के बाद अब Migrated Bird Pond Heron की मौत!

मृतक और उसकी पत्नी के आपस मे संबंध अच्छे नही थे और चार सालो से मृतक की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। इसी बात को लेकर 21 मार्च को मृतक व उसकी पत्नी का सामाजिक स्तर पर तलाक हो गया था।

बहाने से जंगल ले जाकर की हत्या

शक के आधार पर पुलिस ने बिसहत दीवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक ईश्वरी के दो बच्चे थे जिसे वह अपने पास रखना चाहता था, पर बिसहत दीवान उन्हें अपने साथ ले जाना चाहता था। इस बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद मोंगरा और बिसहत ने ईश्वरी की हत्या की योजना बना डाली।

बहाने से जंगल ले जाकर की हत्या

महासमुंद एएसपी मेघा टेम्भुलकर ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने प्लान बनाया और ईश्वरी को बहाने से बाइक पर बिठाकर तीनो खम्हारमुडा के जंगल मे आ गए। यहाँ बिसहत ने ईश्वरी साहू को जमकर शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया तो बिसहत ने गला दबाकर ईश्वरी साहू को मौत के घाट उतार दिया ।

See also  विमानन सचिव ने महामाया एयरपोर्ट से उड़ान सेवा संचालन का लाइसेंस CM को भेंट किया

आरोपी का मन उसके बाद भी नही भरा तो उसने शराब की शीशी को फोडकर मृतक का गला रेत दिया। पुलिस ने दोनो प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर मौके से एक बाइक, मोबाइल, खून से सना कपडा, हत्या मे प्रयुक्त कांच का टुकडा बरामद कर धारा 302,120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…