लॉकडाउन के दौरान राशन

टीआरपी डेस्क। लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है। आदेश के मुताबिक, बेमेतरा, नवागढ़ और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है।

प्रदेश में लॉकडाउन का यह पहला आदेश है। जो बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है। जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं होगा है। वहीं कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र साजा, बेरला और थान खम्हरिया के निकाय क्षेत्र में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है। आदेश में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी। इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी। लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। जिले में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीएल बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन लगाया गया है। इसमें दुकानें के खुलने बंद करने का समय निर्धारित किया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेगी। साथ किसी प्रकार की एमरजेंसी होने पर सक्षम अधिकारी से परमिशन लिया जाना अनिवार्य किया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

See also  Twitter पर अब न्यूज पढ़ने के लिए यूजर्स को देने पड़ेंगे पैसे, एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…