अक्षर पटेल हुए कोविड पॉजिटिव, IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिला बड़ा झटका
Image source : google

टीआरपी डेस्क। IPL-2021 के आगाज होने के पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने की। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘दुख की बात है कि अक्षर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें IPL के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेट कर दिया गया है।’

बता दें, अक्षर ने 28 मार्च को कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ मुंबई में टीम को रिपोर्ट किया था। इसके बाद उन्हें 7 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रखा गया। दूसरी कोविड जांच में वह पॉजिटिव पाए गए हैं।

हालांकि इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतीश राणा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 8 ग्राउंड स्टाफ कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस स्टेडियम में आईपीएल के 10 मुकाबले खेले जाने हैं। जानकारी अनुसार पिछले हफ्ते वानखेड़े स्टेडियम के 19 ग्राउंड स्टाफ मेंबर्स की कोविड-19 जांच की गई थी। इनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी।

See also  IND vs AUS : टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, ये स्टार गेंदबाज बाहर

IPL के लिए BCCI के नियमों के मुताबिक कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों या सदस्यों को बायो बबल से बाहर कम से कम से 10 दिन तक आइसोलेट रहना होगा। आइसोलेशन के दिनों की गिनती सिम्पटम की शुरुआत या सैंपल कलेक्शन के दिन से होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…