ध्यान दें: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, जानिए नई गाइडलाइन में क्या पाबंदियां
ध्यान दें: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, जानिए नई गाइडलाइन में क्या पाबंदियां

शिरडी। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पाबंदियों, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के लिए जारी की गई। अधिसूचना के बीच शिरडी के साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार से अगले आदेश तक इस धर्मस्थल को बंद रखने का फैसला किया।


साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार धर्मस्थल कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते बंद रहेंगे, इसलिए साईंबाबा मंदिर भी सोमवार रात 8 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा, वैसे मंदिर प्रांगण में दैनिक अनुष्ठान एवं कामकाज यथावत चलते रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान एवं प्रसादालय बंद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  IPS टीआर पैकरा, एचआर मनहर, अमरेश मिश्रा, शेख आरिफ और राहुल भगत भारत सरकार में डीआईजी इम्पेनल