image source: google

टीआरपी डेस्क। WhatsApp कल यानी 15 मई से लागू होने वाली नई प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल टाल चुका है। इसका मतलब है कि किसी भी यूजर का अकाउंट अब डिलीट नहीं किया जाएगा। लेकिन कंपनी यह भी बता चुकी है कि अगर कोई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करता है तो समय के साथ-साथ उन WhatsApp यूजर्स की फंक्शनलिटी कम होती जाएगी। आपको बता दें, पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर इन फीचर्स को बंद कर दिया जायेगा।

यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉल नही कर पाएंगे

WhatsApp के एक प्रवक्ता के मुताबिक जो लोग प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेंगे। वह व्हाट्सऐप जुड़ी कई सर्विसेज का यूज नहीं कर पाएंगे। यानी की कंपनी उन्हें Limited Functionality Mode में डाल देगी। यह व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी चैट लिस्ट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉल ना ही कर पाएंगे न उसका जवाब दे पाएंगे। इसके साथ ही WhatsApp आपके फोन पर मैसेज और कॉल भेजना बंद कर देगा और यूजर्स अपने व्हाट्सऐप पर आएं मैसेज को पढ़ या उसका रिप्लाई नहीं कर सकेंगे।

See also  Whatsapp को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, CCI की नोटिस पर रोक लगाने की मांग से किया इनकार

नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के रिमाइंडर आते रहेंगे

जानकारी अनुसार, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी अब उन यूजर्स के अकाउंट की फैसिलिटीज या फीचर्स को सिमित कर देगी, जो प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे। इसीलिए व्हाट्सऐप नई गोपनीयता नीति के बारे में उपयोगकर्ताओं को रिमाइंडर भेजना जारी रखेगा।

सभी कॉल और मैसेज प्राप्त होना बंद

नई नीति को स्वीकार करना सही से WhatsApp चलाने के लिए होगा जरूरी
WhatsApp पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने वालो को सभी कॉल और मैसेज प्राप्त होना बंद हो जाएंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स को नई नीति को स्वीकार करना ही होगा वरना वह आपना अकाउंट खो देंगे। इससे ऐसा लगता है कि WhatsApp अभी भी उपयोगकर्ताओं को नई गोपनीयता नीति को स्वीकार करने पर विचार करने के लिए अधिक समय देना चाहता है।

जाने क्या है, WhatsApp की नई पॉलिसी?

वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है। कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है। पहले दावा किया गया था कि अगर यूजर इस पॉलिसी को ‘एग्री’ नहीं करता है तो वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे ऑप्शनल बताया था।

See also  अच्छी खबर: WhatsApp में जल्द आ रहा है मैसेज एडिट का फीचर, इस तरह करेगा काम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर