ब्रेकिंग: दुनिया में फैल रहा कोरोना का 'रहस्‍यमय Lambda वेरिएंट', अमेरिका में टीका नहीं लगवाने से 99 फीसदी मौतें

नई दिल्ली। corona death figures in india भारत में लगातार कम हो रहे कोरोना के नए मामले तो राहत देने वाले हैं, लेकिन मौत की बढ़ती संख्या चिंता करने वाली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना जब भारत में पीक पर था यानी रोज चार लाख के नए मामले सामने आ रहे थे, उसकी तुलना में आज के मौत का आंकड़े परेशान करने वाले हैं।

भारत में 6 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे। उस दिन 3920 मरीजों की कोरोना के कारण जान चली गई थी। वहीं, आज जब 2.62 लाख नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है तो मौतों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में 4334 मरीजों की मौत हो गई।

www.covid19india.org द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,62,891 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 2,52,27,970 हो गए हैं।

See also  CG Politics: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र के इस मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश

राहत की बात यह भी है कि देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 4,22,257 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ अब तक 2,15,90,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर