HPCL प्लांट
HPCL प्लांट में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार देख सहमे लोग

टीआरपी डेस्क। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित एचपीसीएल के संयंत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया. एचपीसीएल प्लांट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग पर काबू पाने दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। फिलहाल आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम के एचपीसीएल संयत्र से स्थानीय लोगों ने बड़े विस्फोट की आवाज सुनी। एचपीसीएल ने संयंत्र के अंदर से आपात स्थिति की सूचना दी। जिला दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी मौके से सूचना मिली है. जिला दमकल की गाड़ियां पास के दमकल केंद्रों से मौके पर पहुंच रही हैं. वहीँ खबर है कि कुछ मजदूर अंदर फंस गए हैं। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक विस्तृत रिपोर्ट का इन्तजार है.

See also  बड़ी खबर: कोविड मरीजों के इलाज के लिए एक और दवा TOCIRA के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…