Big News : कम वेतन के चलते कोरोना काल में 800 संविदा डॉक्टर दे सकते हैं इस्तीफा! सरकार से कहा- पैसे नहीं देने हैं तो बॉन्ड रद्द करें
Big News : कम वेतन के चलते कोरोना काल में 800 संविदा डॉक्टर दे सकते हैं इस्तीफा! सरकार से कहा- पैसे नहीं देने हैं तो बॉन्ड रद्द करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संविदा डॉक्टरों का मसला गहराते जा रहा है। वेतन घटने के लेकर 800 बॉन्डेड डॉक्टर्स अब इस्तीफा देने का विचार कर रहे है। गौरतलब है कि इन डॉक्टर्स को दिया जा रहा था 75 हजार का वेतनमान जिससे घटाकर 55 हजार कर दिया गया है।

इससे फैसले से डॉक्टर्स नाराज हैं। उनका कहना है कि कोरोना के इस मुश्किल दौर में जहां दूसरे राज्य डॉक्टर्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं यहां हमारा हौसला तोड़ने का काम हो रहा है। बॉन्डेड डॉक्टर इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक अपनी शिकायत पहुंचा रहे हैं। सरकार भी अब इस ओर ध्यान देकर बीच का रास्ता निकालने पर विचार कर रही है।

आदेश वापस नहीं लिया गया तो हम सभी इस्तीफा दे देंगे : बॉन्डेड डॉक्टर पुष्पेंद्र

राजधनी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में काम कर रहे 45 बॉन्डेड डॉक्टर्स को लेकर कहा गया है कि उन्हें संविदा चिकित्सक की तरह दिए जा रहे 75 हजार रुपए के वेतनमान की जगह 55 हजार रुपए ही दिए जाएंगे। यहां काम करने वाले बॉन्डेड डॉक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि कुछ महीने पहले हमारे आंदोलन की वजह से हमें 75 हजार का वेतनमान दिया जा रहा था। मगर अब इस पर रोक लगाने का आदेश आया है। हमें संविदा चिकित्सक नहीं माना जा रहा। अब इस मामले में प्रदेशभर के कुल 800 बॉन्डेड डॉक्टर्स हमारे साथ हैं। अगर यह आदेश वापस नहीं लिया जाता तो हम सभी इस्तीफा दे देंगे।

See also  CG Election 2023 vote counting: सबसे आखिरी में आएगा कवर्धा का रिजल्ट, 30 चक्रों में होगी मतों की गिनती, जिला मुख्यालयों में तैयारियां पूरी

महामारी के दौर में बिना छुट्‌टी लिए काम कर रहे बॉन्डेड ​​​डॉक्टर्स

आगे बॉन्डेड डॉक्टर पुष्पेंद्र बताया कि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि वो संविदा डॉक्टर्स को 75 हजार वेतनमान देंगे। जबकि, यूनिवर्सिटी में जब NMC/MCI की ओर से निरीक्षण होता है तब बॉन्डेड ​​​डॉक्टर्स को भी संविदा डॉक्टर के पद में दिखाते हुए यूनिवर्सिटी की मान्यता प्राप्त की जाती है। पिछले डेढ़ साल से हम इस महामारी के दौर में बिना रुके अपनी सेवाएं दे रहे हैं, न कोई प्रोत्साहन राशि मिलती है न ही कोई छुट्‌टी।

अव्यवस्था से तंग आकर पहले भी डॉक्टर्स ने किया था हड़ताल

बता दें इससे पहले अच्छी क्वालिटी की PPE किट, मास्क ग्लव्स और आई वियर नहीं मिलने को लेकर डॉक्टर्स ने हड़ताल किया था, तब सरकार ने PPE किट वगैरह को अच्छी क्वालिटी का बताकर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर