वैक्सीन बर्बाद करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन का दावा
वैक्सीन बर्बाद करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन का दावा

रायपुर। टीकाकरण के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा अब भी एक दूसरे पर हमलावर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि देश में वैक्सीन बर्बाद करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर है। उन्होंने दावा किया कि दिसम्बर तक भारत में 216 करोड़ टीके भारत आएंगे, जो 108 करोड़ से अधिक लोगों को लगाए जायेंगे।

डॉ रमन सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देशवासियों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भ्रम, झूठ और अफवाह की राजनीति कर लोगों को भड़का रही है। पहले कोरोना को लेकर भ्रम फैलाया गया, अब वैक्सीन को लेकर डर का माहौल बनाया जा रहा है।

असफलता का ठीकरा केंद्र पर थोप रही कांग्रेस

डॉ रमन सिंह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ समेत कांग्रेस शासित सभी राज्य अपनी हर असफलता का ठीकरा केंद्र पर थोप रहे हैं। आंकड़े पेश करते हुए डॉ रमन ने बताया कि केंद्र सरकार के मुफ्त टीके के बावजूद छत्तीसगढ़ शासन 88 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीके लगवा पायी है। 86 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लग सका है। उनके मुताबिक जनवरी में केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिले 6.3 लाख टीकों में से 70 हजार का उपयोग हो सका। इसी तरह फरवरी में मिले 10 लाख टीकों में उपयोग हुए 3.6 लाख, मार्च में मिले 25 लाख और उपयोग हुए 15 लाख टीके। ये आंकड़े बताते हुए डॉ रमन ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की स्थिति को दयनीय बताया। डॉ रमन ने टीकाकरण को लेकर कांग्रेस सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए राहुल गाँधी से 5 सवाल भी पूछे हैं।

See also  TRANSFER UPDATE : इस जिले में 5 विभागों की निकली तबादला सूची, देखें आदेश

फर्जी आंकड़ा पेश कर रहे हैं रमन : कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह फर्जी एवं मनगढ़ंत आंकडा पेश कर राज्य सरकार पर वैक्सीनेशन के मामले में झूठे आरोप लगा रहे हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में वैक्सीनेशन कार्यक्रम बेहतर एवं प्रभावी ढंग से चल रहा है। राज्य में 18 प्लस वालो के वैक्सीन के वेस्टेज जीरो है।18 प्लस वालों के लिए 4 जून तक 797110वैक्सिंन के डोज मिला था जिसे 799832 लोगों को लगाया गया है।18 प्लस वालो के लिए मिली वेक्सीन को किफायती तरीके से लगाकर हेल्थवर्करो ने लगभग 2 हजार 722 लोगों को अतिरिक्त वैक्सीन लगाया है।

राज्य में अब तक 70लाख 69हजार हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया जा चुका है राज्य में 90% स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रथम एवं 70% को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है 45 वर्ष से अधिक के 77%नागरिकों को वैक्सिन के प्रथम डोज लग चुके है।

See also  छत्तीसगढ़ी को पूर्ण राजभाषा का दर्जा दिलाने सीएम से मिले छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारी

प्रदेश में 100 %,फ्रंटलाइन वर्करों को प्रथम डोज वैक्सीन लगाया जा चुका है। 45 साल वालों के लिए अभी राज्य में के पास 18लाख 46 हजार230 वैक्सीन डोज स्टॉक में है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार वैक्सीनेशन के मामले में फेल हो चुकी है भाजपा शासित राज्यों में टीकाकरण बुरी तरह से प्रभावित है। मोदी जी के गृह राज्य गुजरात में मुर्दों को वैक्सीन लगाकर वैक्सीन घोटाला किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर