MLA की बदसलूकी, ठेकेदार को सड़क पर बिठाया, सिर पर कचरा डलवाया... वीडियो वायरल

टीआरपी डेस्क। मुंबई में शिवसेना विधायक ने एक ठेकेदार के साथ बदसलूकी की हद पार कर दी। नेताजी यह भी भूल गए कि कोरोना फैला हुआ है, ऐसे में उनकी हरकत किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। मामला चांदीवली से शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे से जुड़ा है। लांडे ने एक ठेकेदार को पानी भरी सड़क पर बैठा दिया।

नेताजी के लोगों ने ठेकेदार को धक्का भी दिया। इतना ही नहीं विधायक ने ठेकेदार के सिर पर कचरा भी डलवा दिया। उनकी इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया है।

नाले की सफाई ठीक से नहीं होने पर नाराज थे नेता जी

अपनी इस हरकत के पीछे विधायक ने दलील दी कि ठेकेदार अपना काम ठीक से नहीं कर रहा था। इसलिए उसके साथ ऐसा सलूक किया गया है। विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि नाले की सफाई ठीक से नहीं होने की वजह से सड़क पर पानी जमा हो गया था।

See also  भाजपा को निषाद पार्टी की चेतावनी

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश हो रही है। ऐसे में वाटर लॉगिंग होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ रही हैं। लेकिन विधायक ने ठेकेदार के साथ जो किया उसे किसी भी नजरिए से सही नहीं ठहराया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर