कांग्रेस के बाद अब भाजपाई कर रहे हैं प्रदर्शन की तैयारी, 17 को राजधानी के सभी मंडलों में जनता के बीच जायेंगे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता
कांग्रेस के बाद अब भाजपाई कर रहे हैं प्रदर्शन की तैयारी, 17 को राजधानी के सभी मंडलों में जनता के बीच जायेंगे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता

रायपुर। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के सभी 16 मंडलो में 32 स्थानो पर कांग्रेस की वादाखिलाफी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आम जनता के बीच जा कर पूछा जायेगा कि क्या कांग्रेस की सरकार ने आपको किये गये वादे पूरे किये? क्या शराबबंदी , धान का बोनस , बेरोज़गारी भत्ता , बिजली बिल हाफ़ , सम्पत्ति कर हाफ़ , किसानो बुज़ुर्गों को पेंशन, आवासहीनों को आवास , पट्टा , महिला स्वसहायता समूहों का क़र्ज़ा माफ़ जैसे झूठे वादे पूरे हुये ?

इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर जिला की बैठक एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी, ज़िला महामन्त्री ओमकार बैस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष सुनील चौधरी व प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू ने कार्यकर्ताओं को मर्गदर्शन दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Corona Vaccine Dry Run : ‘देशभर में मुफ्त मिलेगी वैक्सीन,’ ड्राई रन का जायजा लेते हुए बोले हर्षवर्धन